logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बुलढाणा-खामगांव रोड पर पुल के पास अनियंत्रित हुई कार, डॉक्टर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल


बुलढाणा: बुलढाणा-खामगांव रोड पर सड़क दुर्घटना में खामगांव के एक डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना कल रात 9:30 बजे के बीच मांडणी फाटा पर हुई.

खामगांव शहर के सिविल लाइन इलाके में खेडकर अस्पताल के निदेशक डॉ. आकाश सुरेश खेडकर (29) और उनके दोस्त डॉ. श्रीकांत दारमोडे रविवार रात बुलढाणा से खामगांव आ रहे थे. 

इसी दौरान मांडणी फाटा के पास डॉ. खेडकर ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे तेज रफ्तार कार पुल से नीचे जा गिरी. डॉ. खेडकर की मौके पर ही मौत हो गई और डॉ. दारमोडे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका खामगांव के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।