logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

कांग्रेस नेता थोराट ने सरकार पर बोला हमला, कहा- गुजरात के विकास के लिए गिराई गई एमवीए सरकार


बुलढाणा: एयरबस-टाटा परियोजन के नागपुर से वड़ोदरा जाने को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। विपक्षी लगातार एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमलावर है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने सरकार पर तंज कस्ते हुए गुजरात के विकास के लिए महाविकास अघाड़ी सरकार गिराने का आरोप लगाया। अगले महीने जिले में प्रवेश करने वाले सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ी यात्रा' की योजना बनाने के लिए शनिवार प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के साथ शेगांव आए थे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए थोराट ने यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि, शिंदे-फडणवीस सरकार गुजरात को महाराष्ट्र की नौकरियां चुराने के लिए बनाई गई है और यह सरकार गुजरात के लिए काम कर रही है। वहीं कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा हटाने पर प्रतिक्रिया देते हुए थोराट ने कहा, भले ही सरकार ने विपक्षी दलों के नेता की सुरक्षा हटा दी हो, लेकिन जनता हमारी रक्षा करेगी।

उन्होंने कहा, सुरक्षा मुहैया कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. सुरक्षा हटा दी जाए तो भी कोई समस्या नहीं है, लोगों को हमारी सुरक्षा की चिंता है। उन्होंने तर्क दिया कि जनता जनार्दन हमारी रक्षा करेगा।

बच्चू कडू रवि राणा से चल रहे विवाद पर बोलते हुए थोराट ने कहा, मैं आठ बार विधायक चुन चुका हूं। चालीस साल राजनीति में बिताए। हालांकि, यह राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्तमान में जिस स्तर पर भाषण और राजनीति हो रही है। 

गजानन महाराज की करेंगे दर्शन 

भारत जोड़ो यात्रा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, भारत जोड़ी यात्रा जल्द ही महाराष्ट्र में आएगी। महाराष्ट्र में राहुल गांधी की आखिरी रैली शेगांव में हो रही है। इसी के साथ उन्होंने यहा भी बताया कि, राहुल गांधी गजानन महाराज के दर्शन करने शेगांव भी आएंगे।