logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

कांग्रेस डूबता हुआ जहाज, नाना पटोले के बयान पर पलटवार करते हुए बावनकुले ने कहा- भाजपा का घर बहुत पक्का


बुलढाणा: भाजपा नेता पंकजा मुंडे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा दिया बयान लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने हमला बोलते हुए ओबीसी विरोधी बताया। वहीं पटोले के इस बयान पर बावनकुले ने पलटवार किया है। बुलढाणा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है,वहां कोई रहना नहीं चाहता और जहां रही भाजपा की बात तो हमारा घर बहुत पक्का है।"

बावनकुले ने कहा, "नाना पटोले बहुत हास्यापद बोलते हैं। भाजपा का घर बहुत पक्का है। पिछले ढाई साल में भाजपा का कोई कार्यकर्ता पार्टी छोड़, कांग्रेस, एनसीपी या उद्धव ठाकरे के गुट में शमिल नहीं हुआ। विपक्ष में रहते हुए हमारे नेता और कार्यकर्ता हमारे साथ बने रहे।"

उन्होंने कहा, "पिछले ढाई साल में हमारे नेताओं को कई बार तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। कभी कहते ये विधायक टूट रहे कभी कहते ये नेता पार्टी छोड़ने को तैयार है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भरोसा है।"

कांग्रेस की हालत डूबते हुए जहाज की तरह

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, "कांग्रेस की हालत डूबते हुए जहाज की तरह हो गई है। कोई भी उसमें रहना या बैठना नहीं चाहता। वर्त्तमान में शुरू विधान परिषद् चुनाव में नागपुर में  उन्हें तीन प्रत्याशियों को बदलना पड़ा। कभी कोई विधायक नाम देता है तो कभी कोई और विधायक प्रत्याशी के नाम का ऐलान करता है। वहीं पिछली बार मेरे समय भी ऐन मौके पर प्रत्याशी को सामने लाया गया।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस का जो निष्ठावान और काम करने वाला कार्यकर्ता है। उन्हें पता है की इस पार्टी के अंदर उनका कुछ नहीं होने वाला है। जिसका नतीजा है कि, रोजाना बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।