logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

राहुल गांधी से कदमताल करने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कसरत कर बढ़ा रहे फ़िटनेस


बुलढाणा : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर को नान्देड़ के रास्ते महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।इस यात्रा के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेकर राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे है.पार्टी की इस आधिकारिक यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका अहम रहेगी।राज्य में यह यात्रा जितने दिन रहेगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले इसके साथ रहेंगे। इसलिए वो इन दिनों खुद को फिट करने में लगे है.बुलढाणा में यात्रा से संबंधित जायजा लेने पहुंचे पटोले ने तेज मॉर्निंग वॉक किया और कसरत भी की. 

महाराष्ट्र में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के आगमन से पूर्व, राज्य में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ कदमताल करने के वास्ते तेज-तेज चलने का अभ्यास और कसरत करने में जुटे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने बताया कि वे और अन्य नेता गांधी के साथ तेज चलने और व्यायाम करने का अभ्यास कर रहे हैं. जबकि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि वे यात्रा के लिए खुद को फिट कर रहे हैं। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा  7 नवंबर को शाम करीब सात बजे पड़ोसी राज्य तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड जिले के देगलुर में प्रवेश करेगी। महाराष्ट्र में, 'भारत जोड़ो यात्रा' अपने 14 दिनों के प्रवास के दौरान 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी। 
 
इस यात्रा के लिए खुद को फिट करने में लगे नेताओं के साथ नाना पटोले भी हर दिन सुबह मॉर्निग वॉक और कसरत कर रहे है.बुलढाणा दौरे के दौरान वो पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ सुबह की सैर पर निकल गए और कसरत भी की.