logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार शंकर चौहान पर जानलेवा हमला


बुलढाणा: बुलढाणा के चिखली विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार पर जानलेवा हमला हुआ है. वकील शंकर चव्हाण पर 40 से 50 अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया. इस हमले में शंकर चव्हाण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. चिखली के एक निजी अस्पताल के उच्च सतर्कता विभाग में उनका इलाज चल रहा है.

शंकर चव्हाण बहुजन समाज पार्टी के चिखली विधानसभा से उम्मीदवार हैं. शुक्रवार की रात, शंकर चव्हाण लक्ष्मी पूजन पूरा करने के बाद मेहकर फाटा इलाके में अपने होटल में अपने सहयोगियों के साथ बैठे थे. इसी दौरान 40 से 50 लोगों की भीड़ ने आकर उन्हें लाठी-डंडों से जमकर पीटा. इस पिटाई में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार शंकर चव्हाण गंभीर रूप से घायल हो गये. शंकर चव्हाण पर हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. बताया गया है कि उनकी हालत गंभीर है. 

शंकर चव्हाण पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से शंकर चव्हाण को अस्पताल में भर्ती कराया. इस मामले में चिखली शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. चिखली पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है.