logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने की विधायक आकाश फुंडकर की सराहना, कहा - अब आकाश भाऊ बने पानीदार विधायक


बुलढाणा: विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण हर पार्टी अब सार्वजनिक बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने खामगांव विधानसभा क्षेत्र में 2365 करोड़ रुपये के कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर, फडणवीस ने खामगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक एडवोकेट आकाश फुंडकर को पहले वजनदार, फिर दमदार और अब पानीदार विधायक बताकर प्रशंसा की है।

खामगांव विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण 2365 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और हजारों नागरिकों की उपस्थिति में व्यक्तिगत रूप से इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने विधायक आकाश फुंडकर की तारीफ की।

अपने भाषण में फड़णवीस ने कहा कि इस कार्यक्रम की खास बात ये है कि जब आकाश भाऊ को चुनकर आए तो उस समय लोग उन्हें वजनदार विधायक कहते थे। उसके बाद उन्होंने काम किया और उनके काम को देखकर लोग उन्हें दमदार विधायक कहने लगे। उन्होंने कहा कि आज से यहां आकाश भाऊ को पानीदार विधायक के रूप में लिया जाएगा, क्योंकि अब उनके नेतृत्व में इस संसदीय क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।