logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित, रविकांत तुपकर को मिला ‘पाना’, संदीप शेलके को ‘फोटो कैमरा’


बुलढाणा: जिला चुनाव निर्णय अधिकारी की ओर से 8 अप्रैल को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित किए गए। उनमें से चर्चित उम्मीदवार रविकांत तुपकर को ‘पाना’ तो बुलढाणा वन मिशन के संदीप शेलके को ‘फोटो कैमरा’ चुनाव चिन्ह मिला है।  

बुलढाणा लोकसभा क्षेत्र चुनाव के लिए कुल 29 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। चार उम्मीदवारों के आवेदन अपात्र होने से 25 उम्मीदवार रह गए हैं। आवेदन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अप्रैल तक दी गयी थी। इसमें 4 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन वापस ले लिया है। जिससे अब 21 उम्मीदवार ही मैदान में बचे हैं। 

दिलचस्प बात यह है कि अपना नामांकन पत्र वापस लेने वालों में दो दिग्गज उम्मीदवार बीजेपी के विजयराज शिंदे और कांग्रेस के ज्ञानेश्वरदादा पाटिल भी शामिल हैं। इसके तुरंत बाद एक घंटे के अंदर ही निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित किये गए।  

चुनाव चिन्हों के आवंटन में आधिकारिक पार्टियों को प्राथमिकता दी जाती है और उसके बाद निर्दलीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है। रविकांत तुपकर निर्दलीय उम्मीदवार हैं और उन्हें पाना चुनाव चिह्न दिया गया है।  

वहीं चर्चा में चल रहे उम्मीदवार बुलढाणा वन मिशन के संदीप शेलके को फोटो कैमरा चुनाव चिन्ह मिला है। वंचित बहुजन अघाड़ी समर्थित उम्मीदवार वसंत मगर को जिला निर्वाचन विभाग से रोड रोलर चुनाव चिन्ह मिला है। प्रतापराव जाधव को पहले ही शिवसेना का धनुषबाण मिल चुका है, जबकि महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार नरेंद्र खेडेकर को उबाठा गुट की मशाल पहले ही मिल चुकी है।