logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बुलढाणा शहर में तेंदुए का खौफ, म्हाडा कॉलोनी में घूमते दिखा घायल तेंदुआ


बुलढाणा: शहर में शुक्रवार रात एक रिहायशी इलाके में एक तेंदुआ देखा गया. तेंदुआ जंगल से एक कॉलोनी में घुस आया. रिहायशी इलाके में तेंदुआ आने की खबर के बाद से इलाके के नागरिकों में भय का माहौल है.    

बुलढाणा शहर सह्याद्रि और अजंता पर्वत की गोद में स्थित है। यह शहर चारों तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है और जंगली जानवरों की संख्या यहां बहुत अधिक है। शहर के राजुर घाट इलाके से रात के वक्त एक तेंदुआ म्हाडा कॉलोनी में घुस आया. तेंदुआ घायल अवस्था में नजर आ रहा है. इसे पर्यावरण मित्र मंडल के सदस्यों ने देखा है.

तेंदुआ दिखाई देने के बाद पर्यावरण मित्र मंडल ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी है. यह इलाका आबादी वाला होने के कारण नागरिक डरे हुए हैं। कई नागरिक सुबह इस क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं। ऐसे में तेंदुए के इलाके में आ जाने की वजह से नागरिकों में डर बढ़ गया है.