logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: मेहकर के पलसिद्ध सर्जिकल कॉटन यूनिट में लगी आग, करोड़ों रुपये का नुकसान


बुलढाणा: जिले के मेहकर शहर से कुछ दूरी पर खामखेड में पलसिद्ध सर्जिकल कॉटन यूनिट में आज सुबह आग लग गई, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

खामखेड़ में पलसिद्ध सर्जिकल कॉटन यूनिट पिछले दो साल से लगातार चल रही है। हादसे के वक्त इस यूनिट में करीब 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे। यहीं पर मेडिकल सर्जरी के लिए आवश्यक कपास तैयार कर चिकित्सा प्रणाली को आपूर्ति की जाती है। दोपहर को अचानक आग लग गई।

आग भड़कने पर मजदूर बाहर निकल आए। आसपास के नागरिक भी दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई।