logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

समृद्धि महामार्ग पर हुए तीन अलग-अलग हादसो में गई पांच की जान, दो जख्मी


बुलढाणा: विदर्भ और राज्य के उन्नति के लिए निर्मित हिन्दू ह्रदय सम्राट स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग दुर्घटनाओं का महामार्ग बन चूका है। आये दिन महामार्ग पर हादसे जारी है। लाख उपाय योजना के बावजूद दुर्घटनाओं में कमी के बजाय बढ़ोतरी होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में महामार्ग पर तीन दुर्घटना हुई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो है। मरने वाले में तीन दोस्त भी शामिल है। 

पहले दुर्घटना चेनेज नंबर 283 के पास के पास हुई। जहां लघुशंका के लिए उतरे तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने उड़ा दिया। इस हादसे में एक की मौते पर ही मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो आगये। घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिया अस्पताल में पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई। मृतकों के नाम विजय मांटे, तुषार मांटे और ओम मांटे हैं। 

दूसरी घटना मेहकर के पास हुई, जहां धुले से आरही एक अर्टिगा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई ,वहीं दोई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेहकर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।