logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

पालक मंत्री दिलीप वलसे पाटिल की उपस्थिति में हुआ ध्वजारोहण


बुलढाणा: गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज सुबह 9.15 बजे सहकारिता मंत्री और बुलडाणा जिले के पालक मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने पुलिस ड्रिल ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। संचलन में जिला पुलिस बल, जिला परिवहन शाखा बल, एनसीसी पलटन एवं विभिन्न विभागों के रथ शामिल हुए।

साथ ही इस अवसर पर बुलढाणा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक संजय गायकवाड़, जिला कलेक्टर डॉ किरण पाटिल, जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कडासने, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाग्यश्री विस्पुते भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी, जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए।