logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बुलढाणा जिले में लगातार बारिश से बाढ़ का कहर, पांच लोग पेड़ पर फंसे, समृद्धि राजमार्ग हुआ जलमग्न


बुलढाणा: बुलढाणा जिले की मेहकर-लोनार तहसील में गुरुवार शाम से बादल फटने जैसी बारिश जारी है। नदियाँ और नाले उफान पर हैं। तहसील में बारिश अभी भी लगातार जारी है। कृषि भूमि का क्षरण हो गया है। इस बीच डोणगाव से खबर सामने आई है कि 5 लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। 

शेलगांव देशमुख रोड पर कास नदी में 5 लोग फंसे हुए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों के नाम गोविंद परमाले, आकाश परमाले, कुलदीप परमाले, अनिल परमाले और ज्ञानेश्वर करहाले हैं। सभी पांच लोग डोणगाव के निवासी हैं। वे सुबह खेती के काम के लिए नदी पार गए थे। लेकिन अब बाढ़ का पानी बढ़ गया है। वे फिलहाल नदी के किनारे एक नीम के पेड़ पर चढ़े हुए हैं और बुलढाणा से एक बचाव दल उन्हें बचाने के लिए डोंगाँव के लिए रवाना हो गया है।

समृद्धि राजमार्ग जलमग्न 

इसी के साथ बुलढाणा जिले के मेहेकर तहसील से गुजरने वाला समृद्धि राजमार्ग भी बारिश से प्रभावित हुआ है। मेहेकर में इंटरचेंज टोल प्लाजा तक जाने वाली सड़क जलमग्न हो गई है। समृद्धि राजमार्ग पर इस इंटरचेंज से आवागमन होता था, लेकिन नदी का पानी उस सड़क पर बहने के कारण यातायात बाधित हो गया है। यह सड़क पिछले तीन घंटे से पानी में डूबी हुई है। मेहकर तालुका में भारी बारिश देखी गई है।