logo_banner
Breaking
  • ⁕ Yavatmal: ACB की बड़ी करवाई, रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में दो धारदार तलवारें लेकर दहशत फैलाने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ Gondia: उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार के अस्थि कलश का गोंदिया में भावुक दर्शन, कोरणी घाट पर होगा अस्थि विसर्जन ⁕
  • ⁕ Bhandara:कांग्रेस को झटका, ओबीसी जिलाध्यक्ष शंकर राऊत ने भाजपा में किया प्रवेश ⁕
  • ⁕ Bhandara: किसानों का पटाखा फोड़ आंदोलन, धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग ⁕
  • ⁕ नई दिल्ली में दिवंगत अजित पवार की श्रद्धांजली सभा, सांसद प्रफुल्ल पटेल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ में जल्दबाजी को लेकर दिया जवाब ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

सुबह छह रहे कोहरा, किसानों को फसल नुकसान होने की चिंता


बुलढाणा: मौसम विभाग ने विदर्भ के तमाम जिले में जनवरी महीने में ठंड नहीं होने की भविष्यवाणी की है। लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार सुबह जिले में कोहरा छाया रहा। सड़क पर सुबह दस फीट ऊपर भी अंधेरा होने के कारण वाहनों की लाइटें जलती रहीं। इससे यातायात धीमा हो गया। वहीं बढ़ते कोहरे के कारण किसानो के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई है। क्योंकि यह कोहरा रबी फसलों के लिए खतरनाक है।

जिले के ढाई लाख हेक्टेयर में लगी रबी फसल और आम के लिए खतरनाक है। लगातार तीन दिनों तक चले इस कोहरे के कारण किसानों ने रबी फसलों की वृद्धि ठप होने, कीट प्रकोप और उत्पादन में कमी का अंदेशा जताया। ऐसी संभावना है कि गेहूं के डंठल कम होने से गेहूं के दानों का आकार कम हो सकता है। साथ ही सबसे अधिक बीज वाले चने पर घाट आर्मीवर्म का प्रकोप बढ़ने की भी आशंका रहती है। किसानों का कहना है कि इस कोहरे का असर हल्दी की फसल पर भी पड़ा है.