logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Budlhana: राजूर घाट में चला वन विभाग का बुलडोजर, 750 एकड़ से हटाया अतिक्रमण, 10 जेसीबी, सीआरपीएफ व अन्य बल तैनात


बुलढाणा: बुलढाणा जिले में वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण के मद्देनजर वन विभाग ने शुक्रवार सुबह से मोताला तहसील के मोहेगांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। लगभग 750 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए 10 जेसीबी, 95 वन कर्मी, 50 पुलिस कर्मी, 30 वन मजदूर और सीआरपीएफ की एक बटालियन सहित कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

मोताला वन क्षेत्र में 500 अतिक्रमणकारियों ने वन अधिकार अधिनियम के तहत दावे प्रस्तुत किए थे। हालांकि, कई नोटिसों के बावजूद जिला वन अधिकार समिति ने इन दावों को खारिज कर दिया क्योंकि किसी ने भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए।

इसके बाद, जिला वन संरक्षक सरोज गवस ने मोताला तहसील में 1,750 एकड़ अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। यह अभियान कल, 9 मई को शुरू हुआ, जब वन विभाग की एक बड़ी टीम राजूर घाट पहुंची। यह कार्रवाई आज शनिवार को भी जारी रहेगी। 

देखें वीडियो: