logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने फेसबुक पोस्ट को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पर किया हमला, पुलिस में शिकायत दर्ज


बुलढाणा: बुलढाणा जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ता पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का नाम श्याम वाकडकर है। भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने बोंद्रे सहित उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित ने बताया कि, "आज शुक्रवार को वह 10वीं के परीक्षा केंद्र पर बच्चे को छोड़ने गए थे। जब वे अपने बेटे के साथ शिवाजी विद्यालय के सामने खड़े थे, तभी पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए। उसने पूछा कि उसने अपने पिता के खिलाफ फेसबुक पर क्या पोस्ट किया। इसके बाद उसने मेरा मोबाइल फेंक दिया।" वाकडकर ने आरोप लगाया है कि जब वह अपने आप को बचाने के लिए भागे तो वो और उनके साथियों ने पीछा कर मुझे पकड़ा और मेरे साथ मारपीट की।"

मेरे दिवंगत पिता के खिलाफ किये अपशब्द

वहीं इस मामले पर बोंद्रे ने कहा, "वाकडकर ने पहले भी फेसबुक पर कई आपत्तिजनक 'पोस्ट' किए हैं। उन्होंने मेरे पिता (स्व. तात्यासाहेब बोंद्रे) के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिनका हाल ही में निधन हो गया। दुर्भाग्य से कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं।" कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि, "आज जो हुआ वो सिर्फ सिर्फ ट्रेलर है। भविष्य में अगर किसी ने वाकडकर की तरह या उसका समर्थन करने की कोशिश की तो उसके साथ भी यही होगा।"

पुलिस में की गई शिकायत

मारपीट के बाद भाजपा कार्यकर्ता को इलाज में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। खबर लिखे जाने तक बोंद्रे और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ था।