logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बारदाना की कमी के कारण सरकारी सोयाबीन खरीदी केंद्र बंद, उबाठा ने दो दिन में केंद्र नहीं शुरू होने आंदोलन करने की दी चेतावनी


बुलढाणा: पिछले साल से सोयाबीन की गारंटीशुदा कीमत से परेशान किसानों को अब खरीदी केंद्र बंद होने के चलते भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते शिवसेना यूबीटी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और केंद्र नहीं शुरू किए जाने पर आंदोलन करने के चेतावनी दी है।   

बारदाना की कमी के कारण बुलढाणा में कई सरकारी सोयाबीन खरीद केंद्र बंद हैं। सरकारी सोयाबीन खरीद केंद्र संचालकों को भी पता नहीं है कि खरीद कब शुरू होगी।

सरकारी सोयाबीन गारंटीशुदा खरीद केंद्र पिछले 12 दिनों से बंद है और बुलढाणा जिले के कई खरीदारी केंद्रों पर सूखा पड़ रहा है। इसलिए शिवसेना ऊबाठा के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से मिलकर दो दिन में चालू किए जाने की मांग की है। यूबीटी ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में केंद्र चालू नहीं हुए तो शिवसेना आंदोलन करेगी।