logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: विधायक श्वेता महाले पाटिल की उम्मीदवारी के विरोध में हिंदुत्ववादी संगठन, सपकाल और पवार दाखिल करेंगे नामांकन


बुलढाणा: बीजेपी ने विधायक श्वेता महाले पाटिल को दूसरी बार विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। लेकिन संघ परिवार के हिंदूवादी सदस्यों ने इस उम्मीदवारी का विरोध जताया है, जिससे विधायक श्वेता महाले पाटिल की उम्मीदवारी में मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

संघ परिवार के बलदेवराव सपकाल और हिंदू राष्ट्र सेना के जिला अध्यक्ष विजय पवार दोनों 28 अक्टूबर को कालीचरण महाराज की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इन दोनों ने बीजेपी से उम्मीदवारी मांगी थी। लेकिन श्वेता महाले पाटिल का नाम आने के बाद बलदेवराव सपकाल और पवार बगावत की तैयारी में हैं।

उनका कहना है कि विधायक श्वेता महाले आगामी विधानसभा में दोबारा चुनकर नहीं आएंगी। उन्होंने भाजपा के हिंदुत्व के मुद्दे को बरकरार नहीं रखा। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि अलग-अलग पार्टियों के लोगों को बीजेपी के करीब लाया गया है और संघ परिवार के हिंदुत्ववादी लोगों को अलग-थलग कर दिया गया है।

इसके अलावा संघ परिवार के हिंदुत्ववादी सदस्यों ने चिखली विधानसभा के विकास ग्राम में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार के लिए विधायक श्वेता महाले को जिम्मेदार ठहराया है। इन सब बातों से श्वेता महाले पाटिल की मुश्किलें और बढ़ने संभावना है।