logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

समृद्धि हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, दो की मौत और 10 घायल, घायलों का जालना में चल रहा इलाज


बुलढाणा: यवतमाल से शिरडी जा रहे श्रद्धालुओं की कर आज शनिवार सुबह 8 बजे के आसपास दुर्घटना का शिकार हो गई. बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास मालसावर गांव में मुंबई कॉरिडोर पर क्रूजर एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 10 से 12 श्रद्धालु घायल हो गए। इस हादसे में घायल हुए 9 लोगों का जालना के जिला सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इनमें से तीन की हालत गंभीर है।

आज सुबह 12 से 15 श्रद्धालु क्रूजर कार में सवार होकर यवतमाल से शिरडी के लिए रवाना हुए। इसी दौरान सिंदखेड़राजा इलाके में समृद्धि हाईवे पर कार का टायर फटने से हादसा हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला और एक पुरुष समावेश है।

शिरडी जा रही इस क्रूजर कार का टायर फट गया और चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। तभी पीछे से आ रही एक क्रेटा कार ने क्रूजर को टक्कर मार दी। सौभाग्य से क्रेटा कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।