logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

मेहकर में समृद्धि महामार्ग पर भीषण दुर्घटना, पलटा तेज रफ्तार ट्रक, लगी आग, एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से गंभीर


बुलढाणा: मुंबई-नागपुर समृद्धि राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक के सड़क किनारे पलटने और उसमें अचानक आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण हादसा शनिवार को मुंबई कॉरिडोर, चायगांव, मेहकर इंटरचेंज के पास चैनल नंबर 290 के समीप हुआ।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक समृद्धि हाईवे पर नागपुर से मुंबई जा रहा था। इसी बीच चालक को झपकी आ जाने से तेज रफ्तार ट्रक हाईवे पर चैनल नंबर 290 के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद गाड़ी में आग लग गई। इस वक्त ट्रक में तीन लोग सवार थे। 

हादसे की सूचना मिलने पर समृद्धि पर रैपिड एक्शन टीम, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने आग बुझाई और अंदर फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला।

वाहन में सवार इजाज शाह की गंभीर रूप से जलने से मौके पर ही मौत हो गई। आग की चपेट में आने से शकील शाह और शोएब अली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेहकर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल, महकार भेज दिया गया है।