logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

ICMR के विशेषज्ञों ने शेगांव में शुरू की जांच, कहा - चाहे कितने भी लगे दिन, बीमारी का पता लगाकर रहेंगे


बुलढाणा: बुलढाणा जिले की शेगांव तहसील के लगभग 15 गांवों में नागरिकों के बीच बालों के झड़ने और गंजेपन की समस्या से स्वास्थ्य प्रणाली हिल गई है। स्वास्थ्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने घोषणा की थी कि इन गांवों के मरीजों की जांच मुंबई, चेन्नई, दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी।

इसी के तहत आज मंगलवार को सभी टीमें इन गांवों में पहुंची हैं। इस बीच नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी (आईसीएमआर), चेन्नई के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी तहसील के बोंडगांव पहुंचकर मरीजों की जांच शुरू कर दी है और विभिन्न नमूने एकत्र करने का काम शुरू हो गया है।

जांच करने आए इन डॉक्टरों ने कहा कि नमूनों की जांच के बाद निष्कर्ष निकाला जाएगा। डॉक्टरों ने कहा कि चाहे कितने भी दिन लग जाएं, वह बीमारी का पता लगाकर ही यहां से जाएंगे।