logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: दो महीने बाद भी नहीं आई बाल झड़ने के मामले पर आईसीएमआर की रिपोर्ट, नागरिकों के मन में उठ रहे कई सवाल


बुलढाणा: शेगांव तहसील के कई गांवों में लोग पिछले दो महीनों से बालों के झड़ने की समस्या से अब भी परेशान हैं। आईसीएमआर की टीम द्वारा दो बार जांच करने और दो महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक उचित कारणों को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं आई है।   

अचानक बाल झड़ने का मामला सामने आने से स्वास्थ्य प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत आईसीएमआर की टीम भी निरीक्षण के लिए बुलाया गया। आईसीएमआर की टीम ने दो बार क्षेत्र से बाल झड़ने वाले मरीजों और अन्य वस्तुओं के नमूने जांच के लिए लिए, लेकिन दो माह बाद भी आईसीएमआर की रिपोर्ट जारी नहीं होने पर क्षेत्र में आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में बाल झड़ने वाले मरीजों के खून में सेलेनियम’ की मात्रा काफी बढ़ गई है। हालांकि आईसीएमआर की रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आने से यहां के नागरिक डरे हुए हैं और कई लोग असमंजस हैं। यह बात सामने आ रही है कि जिला प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं है और कलेक्टर आईसीएमआर की रिपोर्ट छुपा रहे हैं। क्या आईसीएमआर महज दिखावा तो नहीं है? क्षेत्र के नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ तो नहीं होने वाला है? ऐसे सवाल अब उठ रहे हैं।