logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

भारत जोड़ो यात्रा: जलगांव की जगह शेगांव में होगी राहुल गांधी की सभा


नागपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। इसी क्रम में सात नवंबर को उनकी यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करने वाली है। इसी बीच बुधवार को महाराष्ट्र नियोजन समिति ने यात्रा में बड़ा बदलाव किया है। जिसके तहत महाराष्ट्र में यात्रा के आखिर में होने वाली सभा अब जलगांव की जगह बुलढाणा जिले के शेगांव में होगी। 

राज्य के पांच जिलों से गुजरेगी

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर 2022 को महाराष्ट्र में दाखिल होगी और 20 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान वह राज्य के पांच जिलों नांदेड़, हिंगोली, बुलढाणा, वाशिम और अकोला से गुजरेगी। नांदेड़-हिंगोली में चार दिन, वाशिम में दी दिन, अकोला में दो दिन और यवतमाल में तीन दिन यात्रा रहेगी। राज्य में यात्रा 382 किलोमीटर यात्रा करने के बाद मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

जलगांव की जगह शेगांव में रैली

अपनी इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी दो सभा करने वाले हैं। पहली सभा नांदेड़ तो दूसरी और आखिरी मराठवाड़ा के जलगांव में होने वाली थी। हालांकि, अब जलगांव में होने वाली सभा को रद्द कर दिया गया है। अब वह सभा शेगांव में होने वाली है। हालांकि, यात्रा में जलगांव से शेगांव क्यों की गई है इसको लेकर कोई जानकारी नियोजन समिति ने नहीं दी है।