logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: नेता ने छोड़ी पार्टी, मनसे सैनिकों ने मनाई खुशी, फोड़े पटाखे, तस्वीर पर लगाई स्याही


बुलढाणा: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पार्टी छोड़ने वाले महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष और पश्चिम विदर्भ संपर्क प्रमुख विट्ठल लोखंडकर की तस्वीर पर शेगांव में काली स्याही लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारियों ने पहले जमकर आतिशबाजी की और फिर जिला कार्यालय में लगे बोर्ड से लोखंडकर की तस्वीरें हटा दी.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में इस समय पार्टी छोड़ने और किसी पार्टी में शामिल होने का दौर जारी है. बुलढाणा जिले में भी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल होने की हलचलें चल रही हैं.

वहीं, सोमवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष और पश्चिम विदर्भ संपर्क विट्ठल लोखंडकर ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को जय महाराष्ट्र करते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है. इस बात की खुशी मनाते हुए मनसे सैनिकों ने शेगांव में पार्टी कार्यालय के सामने पटाखे फोड़े और विट्ठल लोखंडकर की छवि पर काली स्याही पोती.

इस दौरान जिला अध्यक्ष अमित देशमुख ने जवाब दिया कि आज मुक्ति मिली है. उन्होंने कहा कि सेटिंग करने वाले नेताओं से पार्टी त्रस्त हो गई थी, पार्टी में जैसे कीड़े लग गए थे.