logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Loksabha Election: उद्धव गुट ने सूची की जारी, बुलढाणा से नरेंद्र खेडेकर और यवतमाल से संजय देशमुख होंगे प्रत्याशी


बुलढाणा/यवतमाल: लोकसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बुधवार को जारी सूची के अनुसार, विदर्भ की बुलढाना से नरेंद्र खेडेकर और यवतमाल वाशिम लोकसभा सीट से संजय देशमुख को उम्मीदवार घोषित किया है। 

ज्ञात हो कि, अगामी लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे महाविकास आघाड़ी के तहत चुनाव मैदान में उतरे है। उद्धव गुट राज्य की 48 लोकसभा सीटों में 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें विदर्भ की बुलढाना और यवतमाल वाशिम लोकसभा सीट भी शामिल है। 

शिवसेना में टूट होने के बाद बुलढाना और यवतमाल के मौजूदा सांसद प्रताप राव जाधव और भावना गवली मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए। जिसके बाद से उद्धव लगातार दोनों लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर दोनो सांसदो को गद्दार बताते हुए चुनाव में हराने का दावा कर रहे हैं।