logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

निंबा फटाक में बड़ी दुर्घटना; स्टेयरिंग लॉक होने के कारण खाई में गिरी कार, एक की मौत तीन घायल


बुलढाणा: शेगाव तहसील के निंबा फाटा के पास स्टेयरिंग लॉक होने के कारण एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान राज जेसवानी (२५, अकोट) निवासी के रूप में की गई है। चारों युवक अकोट से शेगाव गजानन महाराज के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। सबसे महत्वपूर्ण यह की दुर्घटना के बाद कार का एयर बैग भी खुल, लेकिन फिर भी युवक की जान नहीं बच पाई। 

घायलों में मृतक का भाई पंकज जेसवानी, दोस्त चिराग सावजी और चेतन गांधी है। सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतक का अकोट में चेसका नमक ढाबा है। वह हर गुरुवार को अकोट से गजानन महाराज के दर्शन करने के लिए जाते थे। 

इसी के अनुसार, गुरुवार सुबह अपने भाई और दो दोस्तों के साथ अपनी स्विफ्ट कार क्रमांक एमएच 30 बीएल 1187 से जा रहे थे। जैसे ही कार निंबा फाटा निंबा फाटा के पास पहुंची। कार का स्टेयरिंग लॉक हो गया। जिसके कारण कार 20 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में राज जेसवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद तुरंत सभी को इलाज के लिए शेगांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन सर में गंभीर चोट लगने और खून ज्यादा बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई। शेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।