logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: कार से दो लाख रुपये से भरा बैग चुराकर भगा नाबालिग, नागरिकों ने रंगेहाथ पकड़ा


बुलढाणा: सोमवार शाम शहर के रेलवे स्टेशन के पास चाय की टपरी के सामने एक लड़के को दो लाख रुपए से भरा बैग चुराने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस दौरान उसके दो साथी भाग निकले। शहर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी।

रेलवे स्टेशन के पास चाय की टपरी के समीप गुलजम्मा शाह चार पहिया वाहन रोककर दोस्त से बात कर रहे थे। इसी दौरान एक नाबालिग ने उन्हें बताया कि उनकी कार का ड्राइवर साइड का टायर पंक्चर हो गया है। जब शाह टायर चेक करने गए तो नाबालिग गाड़ी से 2 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग गया।

चाय दुकान में काम करने वाले वैभव हरमकर और मंगेश हरमकर ने यह देखा और वह चिल्लाए। नागरिकों ने लड़के को तुरंत पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद दो बच्चे भागने में सफल रहे। इस समय गाड़ी के टायर की जांच करने पर पता चला कि उसे जानबूझकर किसी नुकीली चीज से पंचर किया गया था।