logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

विधायक धीरज लिंगाडे ने शिंदे-फडणवीस पर बोला हमला, कहा- ये अलीबाबा के 40 चोर वाली सरकार 


बुलढाणा: विधायक धीरज लांगडे  ने शिंदे-फडणवीस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, "यह सरकार खुद को गतिशील वाली सरकार कहती है, लेकिन हकीकत यह है कि, ये अलीबाबा के 40 चोर वाली सरकार है। कांग्रेस ने मंगलवार को महावितरण कार्यालय पर मोर्चा निकाला था, जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। 

लिंगाड़े ने कहा, "यह सरकार अपने को गतिशील सरकार कह रही है, लेकिन यह सरकार अलीबाबा और चालीस चोरों की सरकार है, बाक्सिंग की सरकार है। इस सरकार ने कब से क्या किया है, कब तक सत्ता में रही है, कहा नहीं जा सकता। ऐसा माहौल है कि कोर्ट का फैसला कभी भी आ सकता है और इस महाराष्ट्र में फिर से चुनाव हो सकते हैं, इसलिए यह सरकार पूरी तरह से झूठ बोल रही है, यह गरीब विरोधी सरकार है।"