logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

नए विवाद से फिर चर्चाओं में विधायक संजय गायकवाड़, पुलिस की लाठी लेकर की युवक की बेरहमी से पिटाई


बुलढाणा: विधायक संजय गायकवाड और उनके साथ विवादों का नाता बढ़ता हो जा रहा है. बाघ का शिकार, जमीन कब्जाने के कथित मामले और अब शिव जयंती जुलूस में पुलिस लाठी लेकर युवकों को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है.

संजय गायकवाड़ का नाम राज्य के एकमात्र विधायक के रूप में उभरा, जिन्होंने सीधे तौर पर पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की आलोचना की और राज्य भर में एकनाथ शिंदे और उनके समूह पर की गई आलोचना का अलग-अलग शब्दों में जवाब दिया। इस बीच उन्होंने सांसद संजय राउत समेत कई नेताओं को गालियां दीं और तरह-तरह की धमकियां दीं।

उन्होंने बुलढाणा जिले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. संजय कुटे, विधायक श्वेता महाले की आलोचना की, जिसके बाद जिले में दो बड़े विवाद हुए. इस बीच, वन विभाग ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके अलावा, विधायक संजय गायकवाड़ पर नागपुर में एक महिला द्वारा दायर जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी के आरोप में पुरानी अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया था।

अब गायकवाड़ के नए विवाद को लेकर चर्चा में हैं। शिव जयंती जुलूस में संजय गायकवाड़ पुलिस से लाठी लेकर युवकों को पीट रहे हैं। विधायक गायकवाड़ द्वारा  पिटाई का ये वीडियो वायरल हो रहा है।