logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

"आपसी झगडे में मरेंगे शिंदे गुट के विधायक", संजय राउत के विवादित बयान पर गायकवाड़ ने दिया जवाब


बुलढाणा: एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व में जल्द से शिवसेना विधायकों (Shivsena MLAs) ने बगावत का बिगुल फूंका है, तब से उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) के नेतृत्व वाले गुट हमलावर है। जिसकी कमान राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने संभाल रखी है। वह लगातार शिंदे गुट के विधायकों को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। 

राउत ने कहा कि, शिंदे गुट मांडलिक है। उनका अपना कोई अस्तित्व नहीं है। शिंदे ग्रुप (Shinde Group) अब सिर्फ गैंग बनकर रह गया है। संजय राउत ने कहा कि ऐसे गैंग ज्यादा दिन नहीं चलते, गैंगवार या पुलिस एनकाउंटर में मारे जाते हैं।" राउत के इस बयान पर शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ (MLA Sanjay Gayakwad) ने जवाब दिया है। गायकवाड़ ने कहा, “हमारी जमात नहीं। हमने महाराष्ट्र में विद्रोह-क्रांति कर दी है। हमारी पार्टी से हर दिन हजारों लोग जुड़ रहे हैं।”

विधायक ने कहा, “जैसा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि हमारे बीच कोई गैंगवार नहीं चल रहा है। राउत ने यह भी कहा कि गिरोह लंबे समय तक नहीं चलते। लेकिन हम एक गिरोह नहीं हैं। हमने एक विद्रोह-क्रांति की है। यह क्रांति एक समूह से नहीं आती है। एक क्रांति लाखों लोगों के विचारों से बनती है। हमने राज्य में क्रांति ला दी है।”

उन्होंने कहा, "वो हमारे लिए गैंग शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. आज महाराष्ट्र में हजारों लोग हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं। क्योंकि वे हमारे विद्रोह के कायल हैं। इसलिए, हमारा समूह करोड़ों लोगों में बदल जाएगा।"