logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: आपस में टकराई दो बसें, छह की मौत; 25 से ज्यादा घायल


बुलढाणा: शहर में राजमार्ग संख्या 6 पर घातक दुर्घटना हो गई। जहां दो बसों में आमने-सामने हुई टक्कर में 5 यात्रियों की मौत और 25 से 30 घायल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। यह हादसा मलकापुर शहर से गुजरने वाले राजमार्ग क्रमांक छह पर लक्ष्मी नगर उड़ान ब्रिज के पास आज तड़के करीब तीन बजे हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, बस क्रमाक MH 08. 9458 35 से 40 तीर्थयात्रियों के साथ अमरनाथ से हिंगोली की ओर तीर्थ यात्रा पर जा रही थी। वहीं जबकि MH 27 B.X.  4466, जिसमें 25 से 30 यात्री सवार थे, वह नागपुर से नासिक की तरफ जारही थी। जैसे ही दोनो बस मलकापुर शहर से गुजरने वाले राजमार्ग संख्या 6 के लक्ष्मी नगर उड़ान ब्रिज के पास पहुंची दोनो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। 

इस भीषण हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है.  इसलिए दोनों यात्राओं में 20 से 25 यात्री घायल हुए हैं। हादसा इतना भीषण था की एक बस सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस घटना की जानकारी मिलने पर नगर पी.एन.  दासरखेड एमआईडीसी के पुलिस निरीक्षक अशोक रत्नपारखी अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर गए और राहत कार्य शुरू किया।

घायलों को इलाज के लिए मलकापुर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से कई की हालात गंभीर बनी हुई है। पुलीस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

देखें वीडियो: