logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

नाना पटोले ने शिवसेना नेता खैरे के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- वह अपनी पार्टी पर दें ध्यान


बुलढाणा: शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे का एक बयान इन दिनों राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। खैरे ने दावा किया था कि, उपमुख्यमंत्री फडणवीस फिर से मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के 22 विधायकों को तोड़ने का मन बना लिया है। खैरे के इस बयान पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले आग बबूले हो गए हैं। उन्होंने खैरे को जवाब देते हुए कहा कि, जो खुद की पार्टी को संभाल नहीं पाए, वह दूसरे को ज्ञान न दें।  इसी के साथ उन्होंने खैरे को अपना बयान वापस लेने की मांग भी की।

शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा, "खुद की पार्टी के दो टुकड़े हो गए, उसे वह रोक नहीं पाए। वह ऐसा दावा कर रहे हैं। खैरे को सलाह देते हुए पटोले ने कहा कि, उन्हें दूसरी पार्टी पर बोलने से पहले अपनी पार्टी को संभालना चाहिए।"

क्या कहा था खैरे ने?

उद्धव ठाकरे गुट के नेता खैरे ने दावा किया था कि, देवेंद्र फडणवीस को डर है कि अगर सिंगे समूह के 16 विधायक अयोग्य घोषित किए गए तो राज्य सरकार गिर जाएगी। इसलिए उन्होंने सरकार को जिंदा रखने के लिए कांग्रेस के 22 विधायकों को तैयार किया है। उन्होंने आगे कहा, फडणवीस किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।