logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: नववर्ष के पहले दिन श्री मंदिर में लगा भक्तों का तांता, रात भर चलते रहे दर्शन


Buldhana: नया साल हो और शेगांव में संत गजानन महाराज के दर्शन की बात न हो, तो मानो साल अधूरा रह जाए। 31 दिसंबर की रात से ही मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। सैकड़ों नहीं, बल्कि लाखों लोग श्री के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। लाइन में खड़ा हर भक्त नए साल की शुरुआत संत गजानन महाराज के आशीर्वाद से करना चाहता था। ताकि उनका पूरा साल खुशहाल बीते। 

मंदिर में मंगलवार शाम से ही हजारों भक्त पहुंचने लगे थे। साल 2024 को विदा करते हुए और 2025 का स्वागत करते हुए भक्तों ने गजानन महाराज के चरणों में प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधन ने दर्शन और महाप्रसाद के लिए बेहतरीन व्यवस्था की थीं। पहली जनवरी के मौके पर मंदिर को रातभर खुले रखा गया ताकि भक्तों को दर्शन में कोई असुविधा न हो। भजन-कीर्तन और खास आरती के आयोजन ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया।

विदर्भ की पंढरी शेगांव में संत गजानन महाराज के दर्शन के साथ लाखों भक्तों ने नए साल की शुरुआत की। हर कोई यही प्रार्थना कर रहा है कि यह साल खुशियों और सफलताओं से भरा हो।