logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

महाराष्ट्र कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल पहुंचे शेगांव, किये संत गजानन महाराज के दर्शन


बुलढाणा: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बुलढाणा के पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सपकाल नाना पटोले की जगह लेंगे। अध्यक्ष बनने से पहले सपकाल शनिवार को परिवार के साथ शेगांव पहुंचे। जहां उन्होंने संत गजानन महाराज की समाधि के दर्शन किये। 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सपकाल ने कहा कि, "वह 18 फरवरी को मुंबई में एक विशेष समारोह में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि,इस बार वह किसी गुटबाजी में शामिल नहीं होंगे और सभी को साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

भाजपा द्वारा किये जा रहे हमले पर सपकाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "मेरे खिलाफ कहने को कुछ नहीं है, मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा या कोई मुझे धमकी देगा की तुम चुप रहो। भाजपा की नीति किसी को भी उसके खिलाफ बोलने की इजाजत नहीं देने की रही है। वे अब मेरी नियुक्ति के कारण डरे हुए हैं। इसलिए वह अब मेरे चरित्र हनन का प्रयास करेंगे।"

सपकाल ने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी एक सौ पच्चीस साल पुरानी है, इस पार्टी का एक इतिहास है। चूंकि मैं कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हूं, इसलिए मैं इन सभी सवालों का जवाब कुछ दिनों में दूंगा।"