logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

अब यूपीएससी की परीक्षा नहीं जिसने नागपुर की चड्डी पहनी वो सीधे जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर जाता है-नाना पटोले


बुलढाणा- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने फिर एक बार भाजपा और संघ पर जोरदार हमला बोला है.बुलढाणा जिले के खामगांव में एक कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पटोले ने कहां की इस समय देश की व्यवस्था को ख़त्म करने की कोशिश शुरू है.लोकशाही के चार स्तंभ है लेकिन उन्हें भी ध्वस्त किया जा रहा है.गोदी मीडिया की वजह से माध्यम की व्यवस्था को ख़त्म किया जा रहा है.सुप्रीम कोर्ट के जज प्रेस लेकर कहते है की हमे बचाओ इसका मतलब न्याय व्यवस्था की ख़तरे में है.इतना ही नहीं प्रशासनिक व्यवस्था में देखे तो पहले कलेक्टर,एसपी,डीएफओ,फॉरेन सर्विस के लिए यूपीएससी की परीक्षा पास करनी होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है.नागपुर की चड्ढी जिसने पहनी वो सीधे जॉइंट सेक्रेटरी बनता है.