logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: एक ओर बाल झड़ने की समस्या जारी, दूसरी ओर बुलढाणा में मिला एक और जीबीएस मरीज


बुलढाणा: बाल झड़ने और गंजेपन का खतरा अभी टला नहीं कि बुलढाणा जिले में 'जीबीएस' का एक और मरीज मिला है। इससे नागरिकों के साथ-साथ स्वास्थ्य व्यवस्था में भी चिंता व्याप्त है।

पिछले दो महीनों में, देउलगांव राजा तहसील के नारायणखेड़ का एक 9 वर्षीय लड़का जीबीएस से संक्रमित हो गया था। उसकी हालत अच्छी है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं, पिछले हफ्ते, जलगांव जामोद तहसील के खेर्डा बुद्रुक का साढ़े आठ साल का एक लड़का जीबीएस से संक्रमित हो गया था और अकोला के सरकारी मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमोल गीते ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि किसी भी तरह का लक्षण पाए जाने पर तुरंत नजदीकी अस्पतालों में जाकर इलाज कराएं।