logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

चोरी के सोने की बाजार में बिक्री तक के पूरे के पूरे रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़


बुलढाणा : बुलढाणा शहर पुलिस ने बुलढाणा शहर में 12 घरों में हुई  चोरी की वारदातों को सुलझाने में सफलता हासिल की है. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है. जिनमें सर्राफा व्यवसायी को सोना बेचने वाले क्रेडिट संस्थान के अध्यक्ष, प्रबंधक और कम समय में गिरवी रखकर सोना खरीदने वाला सर्राफा व्यवसायी शामिल हैं.गिरफ़्तार किये गए चारों आरोपियों से 9 घरों में चोरी कर चुराए गए  123 ग्राम सोना व 113 ग्राम चांदी इस तरह कुल छह लाख  67 हजार 266 रुपये का माल जब्त किया गया है। 
बुलढाणा शहर में 2021 से अब तक घर में चोरी के कई मामले दर्ज हो चुके हैं. गोपनीय जानकारी के आधार पर इस अपराध की जांच करते हुए शहर थाने की अपराध जांच टीम को सूचना मिली कि घर में चोरी की घटना में जौहर नगर का सैयद आदिल सैयद मुनाफ शामिल है.जब सैयद आदिल को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई, तो उसने वारदातों में  शामिल अन्य आरोपियों के नाम बताये इसके बाद पुलिस ने सैयद शकील सैयद मूनफ, शेख समद शेख अहमद उर्फ ​​राजू बागवान और जालना जिले के भोकरदन निवासी शेख बबलू शेख निजाम को गिरफ़्तार किया। इसके बाद उन्होंने  पूछताछ में बताया की इस सब ने मिलके 12 घरों में चोरी की थी और चोरी किये गए माल को बुलढाणा स्थित यूनाइटेड क्रेडिट इंस्टीट्यूशन में गिरवी रख दिया है. पुलिस को आगे की गई जाँच में चला कि यूनाइटेड क्रेडिट यूनियन का अध्यक्ष सराफा व्यापारी परेश विसपुते को सोना बेच दिया करता था.पुलिस ने अब तक की गई जाँच में 123 ग्राम के कुल 6 लाख 67 हजार 266 रुपये का माल बरामद किया है.