logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोध का किया भंडाफोड़, चार को किया गिरफ्तार 


बुलढाणा: के खामगांव कस्बे में दोपहिया चोरी की कई घटनाओं के बाद सक्रिय हुई खामगांव शहर पुलिस ने शेगाव से एक दुपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। इस अजीबोगरीब चोर की चोरी की कहानी सुनकर पुलिस महकमा भी असमंजस में है। चोर का नाम सैयद वसीम सैयद इस्लाम (38, शेगाव) है।

उसने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने खामगांव शहर से चोरी की 9 बाइकें काट कर कबाड़ के रूप में बेच दी थी. उनका फंडा दोपहिया वाहनों को डिस्पोज करना और उनसे कमाई करना था। मंगलवार को उसके द्वारा चोरी की गई 7 से अधिक बाइक शेगांव नगर क्षेत्र के वारवत बाकल मार्ग स्थित खेत के कुएं में मिली है।

 वरिष्ठ पुलिस सूत्रों ने बताया कि दूसरे कुएं में कुछ दोपहिया वाहन भी थे। इस दुपहिया वाहन को कुएं से निकालने का अभियान देर शाम तक जारी था। वहीं इस मामले में अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।