logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

मातोश्री पर 100 करोड़ रूपए पहुंचने के आरोप से मुकरे प्रतापराव जाधव,कहां कोई ढ़ोल बजाकर थोड़ी बताता है वो कहां जा रहा है


बुलढाणा- बुलढाणा के सांसद प्रतापराव जाधव अपने बयान से पलट गए है.जाधव ने महज़ 24 घंटे के भीतर ही अपने बयान को बदल लिया है.दो दिन पहले ही शिंदे सेना के समर्थक जाधव ने कहां कहां था की "वो हम पर 50 खोके एकदम ओके" का आरोप लगते है लेकिन हर महीने मातोश्री पर महीने के जो 100 करोड़ रूपए पहुंचते थे उसका क्या? जाधव के इस आरोप को सीधे उद्धव ठाकरे पर हमले के तौर पर देखा गया.उनके इस बयान को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रतिप्रश्न पर जाधव पलट गए.उन्होंने कहां की उन्होंने सीधे उद्धव ठाकरे साहब पर कोई आरोप नहीं किया है मैंने किसी का नाम नहीं लिया मेरे कहने का मतलब सिर्फ इतना था की 100 करोड़ रूपए वसूली के मामले में वझे का समर्थन विधानसभा में खुद उद्धव ठाकरे ने किया था.अनिल देशमुख का भी समर्थन किया था.देशमुख जेल में थे फिर भी फिर भी तत्कालीन मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफ़ा नहीं लिया। जबकि उन पर आरोप गंभीर था वो मुंबई के सभी बार से महीने के 100 करोड़ रूपए थे.ठाकरे सरकार में थे इस मामले में महाविकास आघाड़ी सरकार के सारे लोग आ गए.100 रूपए वसूली के आरोप सिद्ध हुए है.दो लोग इस मामले में जेल में है मैंने अपने भाषण में इसी का उल्लेख किया है.मैंने जो आरोप लगाया है वह पुलिस की जाँच में सिद्ध हुआ है.मैंने यह नहीं कहां की वो पैसे लेकर कहां जाते थे.