logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

राहुल गांधी ने थपथपाई नाना पटोले की पीठ, महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा को दिया "ए प्लस" ग्रेड


बुलढाणा: भारत जोड़ो यात्रा आज महाराष्ट्र में अपनी यात्रा पूरी कर मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की पीठ थपथपाई। इसी के साथ उन्होंने राज्य में यात्रा को 'ए प्लस' ग्रेड भी दिया। 

राहुल ने महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि, इस यात्रा से निकला संदेश न न केवल महाराष्ट्र बल्कि पुरे देश में गया है। राहुल गांधी की इस सराहना से महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेताओं में नई ताकत देखने को मिल रही है। इस दौरान मंच पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, उनके बेटे नकुल नाथ सहित बड़ी संख्या में एमपी कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।