logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बारिश का था अनुमान, आसमान से गिरा कुछ अलग, चिखली में फैली सनसनी


बुलढाणा: जिले में बादल छाए हुए हैं और छिटपुट बारिश होने का अनुमान है. वहीं, चिखली तहसील के अंचरवाड़ी में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन आसमान से कोई और ही चीज गिरने से गांव क्षेत्र सहित चिखली में सनसनी फैल गई है. अंचरवाड़ी में आसमान से उपकरण गिरा है. यह उपकरण एक बड़े गुब्बारे से बंधा हुआ है. 

यह उपकरण ग्राम अंचरवाड़ी के किसान संजय सीताराम परिहार के खेत में गिरा है। सुबह संजय परिहार का बेटा अविनाश परिहार और चचेरा भाई वैभव परिहार रोजाना की तरह काम के लिए खेत में गए थे। उन्हें दूर से खेत में कुछ चीज पड़ी हुई दिखाई दी.

जब दोनों ने करीब से देखा तो उन्हें यह उपकरण एक बड़े गुब्बारे से बंधा हुआ दिखाई दिया। अविनाश और वैभव ने इसकी जानकारी दी। ग्रामीण और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। साथ ही इसकी जानकारी कुछ मीडिया प्रतिनिधियों को भी दी गयी। इसी बीच पुलिस और राजस्वकर्मी भी पहुंचे।

प्रारंभिक अनुमान लगाया गया कि यह उपकरण मौसम विभाग द्वारा छोड़ा गया होगा. लेकिन डिवाइस में कोरियाई भाषा में कुछ लिखा होने से रहस्य बढ़ गया। मशीन पर कोरियाई भाषा में लिखा है कि ये मशीनें कोरिया में बनी हैं.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी संभाजी पवार ने अपील की है कि नागरिक अफवाहों पर विश्वास न करें और कहीं भी ऐसा कुछ पाए जाने पर तहसीलदार या जिला प्रशासन से संपर्क करें.