logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: धनगर आरक्षण के खिलाफ आदिवासियों का रास्ता रोको आंदोलन


बुलढाणा: धनगर समुदाय को आदिवासी जनजाति में शामिल न करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने आज बुलढाणा के जयस्तंभ चौक पर रास्ता रोको आंदोलन किया. इस मौके पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. इस आंदोलन से कुछ देर के लिए शहर में यातायात बाधित हो गया.

धनगर समुदाय पिछले कई वर्षों से धनगढ़ जनजाति के नाम का फायदा उठाते हुए मार्च, आंदोलन और अनशन कर धनगर समुदाय को जनजाति में शामिल करने की मांग कर रहा है।

16 फरवरी 2024 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने धनगर और धनगड़ को एक ही बताने वाली याचिका पर सुनवाई की थी. कोर्ट ने धनगर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि धनगर एक जाति है और धनगड़ एक जनजाति है और याचिका खारिज कर दी गई.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिर्फ वोट की राजनीति के लिए मुख्यमंत्री ने धनगर समुदाय को आदिवासियों में शामिल करने की बात कहकर महाराष्ट्र के आदिवासी समुदाय की भावनाओं से खिलवाड़ करने जैसा निर्णय लिया है। उन्होंने मांग कि कि इस निर्णय को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।