logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

संजय गायकवाड़ ने अजित पवार और जितेंद्र आव्हाड के बयानों की निंदा, शरद पवार से की यह मांग


बुलढाणा: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अजित पवार द्वारा संभाजी महाराज को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। भाजपा-शिवसेना शिंदे गुट पवार और एनसीपी पर हमलावर है। वह लगातार इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष से माफ़ी मांगने की मांग कर रहा है। वहीं इस मामले पर एनसीपी जितेंद्र आव्हाड के औरंगजेब पर दिए बयान ने आग में घी डालने का काम कर दिया है।

पवार के बयान को लेकर शिंदे गुट विधायक संजय गायकवाड़ ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेताओं और विधायकों पर हमला बोला है। गायकवाड़ ने कहा, "यह कहने में कोई शर्म नहीं आती कि जिस सम्राट ने इतना क्रूर व्यवहार किया वह अच्छा था, क्रूर नहीं। ऐसा कहकर वे हमारे दो महान राजाओं का अपमान कर रहे हैं।"

गायकवाड़ ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से मांग करते हुए कहा, "मेरा शरद पवार से अनुरोध है कि आप इसे कुछ समय के लिए रोक दें। कोई कहता है संभाजी महाराज धार्मिक नायक नहीं थे, कोई कहता है औरंगजेब बादशाह क्रूर नहीं था। तब संभाजी महाराज को किसी की आज्ञा से मारा गया। कौन था जिसने अपने भाई, पिता को मारा? क्या यह क्रूर नहीं है? क्या इसे मनाया जाना चाहिए? जिसने हमारे राजा को मारा, क्या वह निर्दयी नहीं है? इन लोगों को इस तरह का बयान देते हुए शर्म आनी चाहिए।"