logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

संजय राउत ने एसआईटी को लेकर सरकार पर बोला हमला, संजय गायकवाड़ ने दिया जवाब


बुलढाणा: राज्य की एकनाथ शिंदे-फडणवीस सरकार ने दिशा सालियान मामले की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया है। सरकार के इस निर्णय पर महाविकास अघाड़ी नेताओं ने सवाल उठाया।  शिवसेना नेता और राज्य सभा सांसद संजय राऊत ने सरकार पर हमला बोला बोलते हुए 40 विधायकों को 50 करोड़ में खरीदने की जांच करने की मांग कर दी। राहत के इस बयान पर संजय गायकवाड़ ने जवाब दिया।

संजय गायकवाड़ ने राउत का जिक्र करते हुए कहा, 'संजय राउत आलोचना करते हैं कि अगर राज्य में कोई मामला हुआ और सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो सरकार दुम दबाकर बैठ गई।' वहीं सरकार कार्रवाई करती है तो उनका यह भी कहना है कि सरकार एसआईटी का गलत इस्तेमाल कर रही है।"

गायकवाड़ ने कहा, "इस संजय राउत को कोई काम नहीं बचा है। अगर राज्य में कुछ गलत होता है तो सरकार को इसकी जांच करनी होगी। यह सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।"