logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: सरकार की गलत नीति से स्कूली छात्र प्रभावित, सत्र खत्म होने के बावजूद विदर्भ के साढ़े छह लाख विद्यार्थियों को नहीं मिला यूनिफॉर्म


बुलढाणा: सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की गलत नीति के कारण सत्र समाप्त होने के बावजूद राज्य के कई हिस्सों में सरकारी या जिला परिषद स्कूलों के विद्यार्थियों को पोशाक का वितरण नहीं किया गया है। छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म बांटने में मामला कहां अटका हुआ है? ऐसा सवाल अब उठ रहा है।

अकेले बुलढाणा जिले में, लगभग एक लाख 56 हजार 525 जिला परिषद स्कूल के छात्रों को अभी तक स्कूल की पोशाक आवंटित नहीं की गई है। यूनिफार्म के लिए लगने वाला कपडा कहां पहुंचा है। सिले हुए यूनिफार्म कहां है, इन सभी बातों का कोई जवाब नहीं होने से स्कूल शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर हो गई है।

इस बारे में जब जिला परिषद के जिला शिक्षा अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने हमेशा की तरह घुमा फिर कर ही जवाब दिया। शिक्षा अधिकारियों के मुताबिक कई स्कूलों को यूनिफॉर्म दे दी गई है। लेकिन अभी तक उनका आवंटन नहीं किया गया है। 

माता-पिता अब पूछ रहे हैं कि सरकार ने छात्रों के लिए मुफ्त वर्दी योजना की घोषणा के बाद, विद्यालय सत्र 2024-25 समाप्त होने के बावजूद अभी तक विद्यार्थियों को विद्यालय गणवेश का वितरण क्यों नहीं किया गया है।