logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: जय श्री राम के नारे से गूंजा शेगांव, गजानन महाराज के दर्शन करने भक्तों की भारी भीड़


बुलढाणा: देश भर में रामनवमी का उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जारहा है। अन्य भागों की तरह संत नगरी में भी बड़े धूमधाम से राम लाला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जय श्री राम और 'गण गण गणत बोते' के जयकारे से शेगांव गूंज उठा। श्री क्षेत्र से लेकर रेलवे स्टेशन तक लोगों की लाइन देखी गई। 

इस वर्ष रामनवमी और गुरुवार का संयोग होने से आज संतनगर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। आज तड़के काकड़ आरती की गई और सुबह सात बजे महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली गई। इससे रेलवे स्टेशन रोड से लेकर मंदिर तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 

रामनवमी पर्व आज मध्याह्न में विधिवत मनाया गया। इस समय वास्तविक दर्शन में कम से कम तीन घंटे लगते थे और मुख दर्शन में बीस मिनट लगते थे। जन्म के बाद महाप्रसाद वितरण स्थल पर लंबी कतार लग गई। इससे पहले गजानन महाराज संस्थान ने भक्तों की भीड़ और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कल रात भी दर्शन की सुविधा प्रदान की थी। रात भर मंदिर दर्शन के लिए खुला रखा गया। आज सुबह तक नौ सौ डिंग्या शहर में प्रवेश कर चुके हैं और उनकी व्यवस्था भी संस्थाओं ने कर दी है। बुधवार से ही प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।