logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

शेगांव बाल झड़ने का मामला: अब 11 गांवों में बाल झड़ने का संक्रमण, मरीजों की संख्या 51 से बढ़कर हुई 126, लिए गए कई लोगों के खून के नमूने


बुलढाणा: शेगांव तहसील के चार गांवों में बालों के झड़ने की समस्या अब लगभग 11 गांवों तक पहुंच गई है। इस समस्या के मरीज 51 से बढ़कर 126 हो गए हैं। दूसरे ओर प्रशासन द्वारा पानी का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी देने के बाद गोंडगांव के ग्रामीणों ने पिछले हफ्ते से स्नान नहीं किया है।

बाल झड़ने के मामले सामने आने के बाद गांव में स्वास्थ्य टीम तैनात है. संक्रमित मरीज की त्वचा और बालों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। इस बीच, त्वचा विशेषज्ञों की सलाह पर इस क्षेत्र के पानी में सीसा और आर्सेनिक के स्तर की जांच के लिए नमूने नागपुर की प्रयोगशाला में भी भेजे गए हैं और उनकी रिपोर्ट आने में कम से कम आठ दिन लगने की संभावना है।

दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों के नागरिकों की एंटी-फंगल क्लिनिकल जांच शुरू कर दी है। इससे पहले कुछ गांवों में पानी के जैविक और रासायनिक नमूनों की जांच की जा चुकी है और उनकी रिपोर्ट मिल चुकी है। रिपोर्ट में पता चला कि पानी टीडीएस और नाइट्रेट का स्तर ऊंचा था।

इन गांवों में हुआ संक्रमण 

अब ये बालों के झड़ने का संक्रमण बोंडगांव के साथ कालावड, कठोरा, भोनगाव, मच्छिंद्रखंड, हिंगणा वैजिनाथ, घुई, माटरगाव, पहरजिरा, निंबी, तरोडा कसबा तक पहुंच चुका है।