logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

स्वाभिमानी के विदर्भ अध्यक्ष डिक्कर पर किसानों से 14 लाख ठगने का आरोप, अवथले ने लगाया आरोप


बुलढाणा: स्वाभिमानी किसान संघ के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच पिछले दो दिनों से बुलढाणा जिले में मारपीट आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। मंगलवार की रात विदर्भ के अध्यक्ष प्रशांत दिक्कर पर उनकी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में देर रात शेगांव में ग्रामीण पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। उधर, गुरुवार को जिलाध्यक्ष श्याम अवथड़े शेगांव पहुंचे और पुलिस में प्रशांत डिक्कर के खिलाफ मारपीट और बदनाम करने के लिए शिकायत दर्ज कराइ। इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया कि, डिक्कर ने किसानों की फसल बीमा याचिका के संबंध में नागपुर उच्च न्यायालय में दायर करने के लिए किसानों से 14 से 15 लाख रुपये एकत्र किए और इसका गबन कर लिया। 

विदर्भ अध्यक्ष स्वाभिमानी किसान संघ के प्रशांत डिक्कर और जिलाध्यक्ष श्याम अवथड़े बुधवार देर रात शेगांव कस्बे के पास बुद्रुक गांव में विवाद हो गया था। किसानों से फसल बीमा कराने को लेकर कोर्ट में केस दर्ज कराने के लिए पैसे लिए गए, लेकिन कोर्ट में केस दर्ज नहीं किया गया। किसानों को लालच लेकर पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगते हुए जिलाध्यक्ष श्याम अवथड़े ने विदर्भ अध्यक्ष डिक्कर  कार को रोककर गाली देना और हमला करने को लेकर शेगांव ग्रामीण पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी। इन कार्यकर्ताओं की मुख्य मांग थी कि किसान संघ के नेताओं रविकांत तुपकर और अवताड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए. उधर, गुरुवार को जिलाध्यक्ष श्याम अवथड़े ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने में डिक्कर के खिलाफ नारेबाजी की और शिकायत दर्ज कराई।