logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: शेगांव तहसील में बाल झड़ने की समस्या अब पहुंची खामगांव, स्वास्थ्य प्रशासन की टीम ने पीड़ितों के घर जाकर की जांच


बुलढाणा: जिले के शेगांव तहसील में बाल झड़ने की घटना के बाद अब खामगांव तहसील के जयपुर लांडे गांव में एक परिवार के माँ-बेटे के बाल झड़ने लगे हैं। इससे इस क्षेत्र के नागरिकों में भी भय का माहौल है। 

इस बात की जानकारी मिलने पर तहसील स्वास्थ्य प्रशासन की टीम ने उनके घर जाकर बालों के नमूने लिए और उन्हें दवा दी गई है। शेगांव तहसील के मामले से प्रभावित गांव से कुछ मेहमान इस परिवार के घर आए थे। इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या उनके संक्रमण के कारण ऐसा हुआ है।

इस बीच खबर आई है कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने राशन के अनाज से बालों के झड़ने पर प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की है। हालाँकि, बालों के झड़ने का अभी भी सटीक निदान नहीं किया गया है। इससे नागरिकों में भय का माहौल बन गया है।