logo_banner
Breaking
  • ⁕ Yavatmal: ACB की बड़ी करवाई, रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में दो धारदार तलवारें लेकर दहशत फैलाने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ Gondia: उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार के अस्थि कलश का गोंदिया में भावुक दर्शन, कोरणी घाट पर होगा अस्थि विसर्जन ⁕
  • ⁕ Bhandara:कांग्रेस को झटका, ओबीसी जिलाध्यक्ष शंकर राऊत ने भाजपा में किया प्रवेश ⁕
  • ⁕ Bhandara: किसानों का पटाखा फोड़ आंदोलन, धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग ⁕
  • ⁕ नई दिल्ली में दिवंगत अजित पवार की श्रद्धांजली सभा, सांसद प्रफुल्ल पटेल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ में जल्दबाजी को लेकर दिया जवाब ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

ये समृद्धि का नहीं काल का महामार्ग! भीषण दुर्घटना सात की मौत, पांच गंभीर घायल


बुलढाणा: राज्य के समृद्धि का महामार्ग लाने के लिए बनाया गया बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग काल का महामार्ग बनता जा रहा है। आये दिन इस महामार्ग पर दुर्घटना हो रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद इन दुर्घटनाओं पर लगाम लगती नहीं नजर आ रही है। रविवार को फिर एक भीषण दुर्घटना हुई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं सात गंभीर रूप से घायल है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों को तीन महिला और दो बच्चे शामिल है। यह दुर्घटना सुबह छह बजे के मेहकर तहसील के सिवेनी पीसा गांव के पास हुई। वाहन में नौ लोग सवार थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, गाडी क्रमांक MH20 FU8962 संभाजीनगर से शेगांव की तरफ आरहे थे। जैसे ही वहाँ सिवेनी पीसा गांव के पास पहुंची गाडी से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में दो बच्चे और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सात गंभीर घायल हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मेहकर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतकों के शव का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना का जैसे ही पता चला आस-पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए, जिसके कारण कुछ समय के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया।