logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

तेज रफ्तार ट्रक ने तीन की ली जान, एक गंभीर, तालसवाड़ा फाटा के पास हुई घटना


बुलढाणा: एक तेज रफ्तार आयशर ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गयायह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर तालसवाड़ा के पास आज सुबह करीब 11:30 बजे हुई इस घटना के बाद करीब दो घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा 

पाचोरा से एक ट्रक आयशर भुसावल से अकोला आ रहा था राष्ट्रीय राजमार्ग पर तालसवाड़ा फाटा के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और आयशर में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में आयशर वाहक चालक पटखड़ी (बेलदार वाडी) जलगांव खानदेश निवासी सचिन ज्ञानेश्वर पिल्लोर और पटनिया मध्य प्रदेश के ट्रक चालक रघुवीर सिंह दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे दो लोगों को क्रेन से बाहर निकाला गया और उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और दोनों हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बुलढाणा और जलगांव में स्थानांतरित कर दिया गया है।

वहीं, लव्हारा पाचोरा निवासी साधन यमराज पवार की बुलढाणा ले जाते समय दातला के पास मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल रामलाल मीना को जलगांव खानदेश अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पिछले कुछ दिनों से तालसवाड़ा और दासरखेड़ के बीच नेशनल हाईवे का ट्रैफिक वन-वे कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसी के चलते वाहन चालकों के नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ।